अभियान में 157 फरार वारंटी पुलिस के हत्थे चढ़े
फरार वारंटियों की पकड़ने के बाद पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया।
भिलाई|एसपी के निर्देश पर दुर्ग-भिलाई के थानेदारों ने अपने-अपने क्षेत्र में अभियान चलाकर 150 से अधिक फरार वारंटियों को धर दबोचा। इस दौरान 157 वारंट तामील किए गए। जिन्हें पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया। इसके पूर्व अभियान के दौरान थाना/चौकी क्षेत्रों के निगरानी बदमाशों, गुंडा बदमाशों, माफी बदमाशों को चेक किया। उनके परिजन को थाने में उपस्थित कराने की हिदायत दी गई। इसके अलावा क्षेत्र के आउटर में स्थित कालोनियों, रेलवे ट्रैक व सुनसान मकान, भवनों तथा संदिग्ध स्थलों की चेकिंग कराई गई। जिसमें 8 स्थाई वारंटी, 56 गिरफ्तारी वारंट व 93 जमानती वारंटी मिले।