बारिश से पहले अंडरब्रिज का मेंटेनेंस करे निगम, नहीं तो लोग होंगे परेशान
भिलाई| चंद्रा-मौर्या अंडरब्रिज का मेंटेनेंस बारिश से पहले कर लेने की मांग एक बार फिर उठी है। भाजयुमो के जिला कार्यकारिणी सदस्य कुबेर शर्मा ने निगम आयुक्त से मांग करते हुए कहा है कि, टाउनशिप और पटरीपार को जोड़ने वाला चंद्रा-मौर्या अंडरब्रिज हल्की बारिश में भी भर जाता है। लोगों को परेशानी होती है। अगर बारिश से पहले अंडरब्रिज का मेंटेनेंस नहीं किया गया तो लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। कुबेर ने कहा कि, अंडरब्रिज मेंटेनेंस के लिए मेयर ने बड़े-बड़े वादे किए थे। अब तक एक ईंट भी नहीं रखी गई।