पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • भिलाई 3 के विकास के लिए सरकार की ओर से नहीं होगी फंड की कमी: मुख्यमंत्री

भिलाई-3 के विकास के लिए सरकार की ओर से नहीं होगी फंड की कमी: मुख्यमंत्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई| मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह 18 अप्रैल को भिलाई-3 चरोदा निगम क्षेत्र का दौरा में आने वाले थे, लेकिन 18 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। अब सीएम रमन सिंह 21 अप्रैल के बाद होने वाले कार्यक्रम में शिरकत कर सकते हैं। मेयर चंद्रकांता मांडले और उनकी काउंसिल मेंबरों ने सीएम रमन सिंह से मुलाकात की। दरअसल, पूर्व मंत्री स्व. हेमचंद यादव की तेरहवीं का कार्यक्रम आगामी दिनों में होने वाला है। जिसकी वजह से भिलाई-3 चरोदा के कार्यक्रम को स्थगित किया गया। मेयर चंद्राकांता ने बताया कि, सीएम रमन सिंह ने क्षेत्र के विकास कार्यों के बारे में पूछा। जरूरी प्रोजेक्ट संबंधी जानकारी दी हूं। सीएम ने यह भी कहा कि, क्षेत्र के विकास के लिए कभी फंड की कमी नहीं होगी।

मेयर व उनकी काउंसिल ने सीएम से मुलाकात की।

खबरें और भी हैं...