महाराष्ट्र मंडल की महिलाओं ने हल्दी कुमकुम में सजाया गौरी मां का झूला
महाराष्ट्र मंडल महिला शाखा से. 4 भिलाई द्वारा मंडल परिसर में स्थित श्रीराम मंदिर में महिला सभासदों के लिए चैत्र गौर हल्दी कुमकुम का आयोजन किया गया। मंदिर में माता अन्नपूर्णा का शृंगार कर उन्हें झूले में सजाया गया। प्रार्थना व सदस्यों के जन्मदिन की शुभकामनाओं के बाद देवी की आरती व पूजा की गई।
अध्यक्ष सीमा वंझलवार ने बताया कि सभी महाराष्ट्रीयन घरों में चैत्र मास शुक्ल पक्ष की तृतीया से लेकर वैशाख मास की अक्षय तृतीया तक देवी अन्नपूर्णा का साथ शृंगार करके झूले में स्थापित किया जाता है। ऋतु कालानुसार उपलब्ध फल फूल नव अन्न जैसे चना व चने की दाल से बने व्यंजन व मिष्ठान आम का पन्ना आदि का भोग अर्पित किया जाता है। सुहागन स्त्रियों को हल्दी कुमकुम व सामग्री का दान किया।