पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • ताम्रकार समाज का 18 अप्रैल को सामूहिक विवाह फिजूलखर्ची रोकने देंगे संदेश

ताम्रकार समाज का 18 अप्रैल को सामूहिक विवाह फिजूलखर्ची रोकने देंगे संदेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हैहयवंशीय क्षत्रिय ताम्रकार समाज का आदर्श सामूहिक विवाह 18 को धमधा प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी हैहयवंशी क्षत्रिय ताम्रकार समाज की ओर से 18 अप्रैल को तमेर पारा स्थिति मंगल भवन में आदर्श सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है। सुबह 9:00 बजे देव पूजन मंडप छादन, 10:00 बजे हरिद्रा लेपन, देवतेला 1:00 बजे भोजन, दोपहर 3:00 बजे बारात प्रस्थान, 6:00 बजे बारात स्वागत, 7:00 बजे पाणिग्रहण एवं प्रीतिभोज की व्यवस्था की गई है। हैहयवंशी क्षत्रिय ताम्रकार समाज धमधा के अध्यक्ष नीलकमल ताम्रकार ने बताया 2001 से यह कार्य समाज में जागरूकता लाने और फिजूलखर्ची को रोकने के लिए आयोजन किया गया, जिसे संपूर्ण छत्तीसगढ़ के ताम्रकार समाज का भरपूर सहयोग मिला।

खबरें और भी हैं...