पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • युवा चैंबर अध्यक्ष भसीन ने किया पदभार ग्रहण, पहले दिन बनाए गए 28 सदस्य

युवा चैंबर अध्यक्ष भसीन ने किया पदभार ग्रहण, पहले दिन बनाए गए 28 सदस्य

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवा चैंबर अध्यक्ष भसीन ने अपने कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ रायपुर दफ्तर में पदभार ग्रहण किया।

सिटी रिपोर्टर | भिलाई

प्रदेश युवा चैंबर के अध्यक्ष अजय भसीन ने आज अपना पदभार ग्रहण किया। रायपुर स्थित चैंबर कार्यालय में युवा चैंबर कक्ष का उद्घाटन कार्यालय वरिष्ठ रावते ने किया। भसीन, महामंत्री कपिल दोषी, कोषाध्यक्ष प्रसून भाई और सभी पदाधिकारियों पदभार ग्रहण किया।

भसीन ने कहा कि युवा चैंबर का लक्ष्य 1100 आजीवन सदस्य बनाने का है। इसकी शुरुआत 28 नए सदस्यों से फार्म भरवाए गए। कार्यकारी अध्यक्ष किशोर आहूजा ने युवा साथियों से आग्रह किया कि युवा अपनी पूरी ऊर्जा के साथ कई नए आयाम स्थापित करें। आज इस बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसमें चैंबर को आगे बढ़ने और इससे चैंबर को होने वाले फायदों के बारे में बताया गया। सदस्यता अभियान के फायदों के बारे में सदस्यों को जानकारियां दी गईं। बैठक में महामंत्री कपिल दोषी, कोषाध्यक्ष प्रसून भाई, नीलेश मूंदडा, अनिल जोतसिंघानी, लोकेश चंद्र जैन, अरुण छाबड़ा, निकेश बरड़िया, आनंद श्रीवास्तव, प्रसून पवार, पीतांबर दलाई शंकर सचदेव आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...