पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • सुरक्षा के लिए रोको टोको अभियान करें शुरू, हर शिफ्ट में दें जानकारी : शकील

सुरक्षा के लिए रोको-टोको अभियान करें शुरू, हर शिफ्ट में दें जानकारी : शकील

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीएसपी के ब्लूमिंग एवं बिलेट मिल के महाप्रबंधक (बीबीएम) एसपी सिन्हा ने सुरक्षित कार्यक्षेत्र के निर्माण में एक नई पहल की शुरुआत करते हुए सुरक्षा जगार का शुभारंभ किया।

बीबीएम के महाप्रबंधक ने सुरक्षा विषय पर छोटे-छोटे समूहों में संयंत्र के नियमित कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों से प्रतिदिन सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है। मिल परिसर में ही आयोजित इन बैठकों में बीबीएम के एक अनुभाग के कर्मचारियों को उस अनुभाग विशेष के सुरक्षा नियमों की जानकारी दी जा रही है। गृह व्यवस्था में सुधार, असुरक्षित स्थिति, कार्यप्रणाली एवं कार्य व्यवहार, एसओपी एसएमपी के अनुपालन आदि विषयों पर व्यापक चर्चा की जा रही है।

विभागीय सुरक्षा अधिकारी व उप महाप्रबंधक संजय शर्मा ने िशफ्ट इंचार्ज एवं सुपरवाइजर को निर्देशित किया कि वे काम शुरू होने और शिफ्ट शुरू होने के पहले सुरक्षा के निर्देश जारी करें। सुरक्षा अधिकारी शकील अहमद खान ने कहा कि स्वयं सुरक्षित रह कर ही हम सुरक्षित वातावरण बना सकते हैं। उन्होंने रोको-टोको से असुरक्षित कार्यप्रणाली पर अंकुश लगाने जोर दिया।इसमें बीबीएम के वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

ब्लूमिंग और बिलेट मिल में सुरक्षा जगार कार्यक्रम का हुआ आगाज।

खबरें और भी हैं...