पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मेडिक्लेम पॉलिसी के लिए नवीनीकरण 31 मई तक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर|भिलाई. बीएसपी से रिटायर कार्मिक जो अभी तक सेल मेडिक्लेम योजना के अन्तर्गत सदस्य नहीं बने हैं इसके साथ ही जिन सदस्यों ने पॉलिसी का नवीनीकरण नहीं कराया है और जो सेल मेडिक्लेम योजना के अंतर्गत सदस्य बनना चाहते हैं, वह इसके सदस्य बन सकते हैं।

पॉलिसी की अवधि 11 जून, 2018 से 10 अप्रैल, 2019 के लिए होगी। यह सुविधा केवल एक बार दी जा रही है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई है। इसके तहत प्रीमियम की राशि इस प्रकार है 70 वर्ष से कम उम्र रुपए 10,177 प्रति व्यक्ति (इसमें जीएसटी 18 प्रतिशत शामिल है)। उम्र की गणना 31 मार्च, 2018 के अनुसार की जाएगी। इसी प्रकार 70 वर्ष से अधिक उम्र के लिए रुपए 14,230/-प्रति व्यक्ति (इसमें जीएसटी की राशि 18 प्रतिशत शामिल है)। इसमें भी 31 मार्च, 2018 के आधार पर उम्र की गणना की जाएगी। सेल मेडिक्लेम नवीनीकरण प्रीमियम राशि का भुगतान केवल एसबी कलेक्ट से ऑनलाइन करना अनिवार्य है।

खबरें और भी हैं...