पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • सेक्टर 10 स्कूल में शुरू करें कॉमर्स की कक्षाएं : एक्टू

सेक्टर-10 स्कूल में शुरू करें कॉमर्स की कक्षाएं : एक्टू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेंटर ऑफ स्टील वर्कर्स एक्टू ने शुक्रवार को बीएसपी अंग्रेजी माध्यम सीनियर सेकंडरी स्कूल, सेक्टर-10 में नए सत्र से वाणिज्य की कक्षाएं शुरू करने की मांग को लेकर बीएसपी के शिक्षा अधिकारी वैशाली सुपे के माध्यम से सीईओ के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान में बच्चों में वाणिज्य विषय को लेकर रुझान है, किंतु अफ़सोस यह कि बीएसपी के सेक्टर-10 जैसे प्रतिष्ठित स्कूल में वाणिज्य की कक्षाएं संचालित न होने से बीएसपी कर्मियों को महंगे शिक्षण-शुल्क के साथ मजबूरन अपने बच्चों को निजी शिक्षण-संस्थाओं में दाखिला कराना पड़ता है। सीईओ से इस मामले में विचार करते हुए नए सत्र से सीनियर सेकंडरी स्कूल, सेक्टर-10 में 10 वीं पास बच्चों के लिए वाणिज्य की कक्षाएं शुरू करने की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में एक्टू के महासचिव श्याम लाल साहू, ए शेखर राव और कार्यकारिणी सदस्य आरके जायसवाल शामिल थे।

खबरें और भी हैं...