खेल संघों ने कैंप की तैयारी की नहीं दी जानकारियां, अब उद्योगों से लेंगे मदद
भिलाई|छत्तीसगढ़ ओलिंपिक संघ की बैठक में 36वें नेशनल गेम्स की तैयारियों पर चर्चा हुई। संघ के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में गोवा में दिसंबर में प्रस्तावित नेशनल गेम्स के लिए लगने वाले कैंप में तेजी लाने काे कहा। खेल संघों से कैंप को लेकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी लेकिन आधा दर्जन खेल संघ के अलावा किसी ने भी कैंप में खिलाड़ियों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी नहीं दी। खिलाड़ियों को तैयार करने अधिक से अधिक कोच की जरूरत है।