पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • पीसीएल 2018: पीसीसी सुपर ने स्ट्राइकर को 6 विकेट से हराया, राजेंद्र और शरीफ को दिया गया मैन ऑफ द मैच

पीसीएल 2018: पीसीसी सुपर ने स्ट्राइकर को 6 विकेट से हराया, राजेंद्र और शरीफ को दिया गया मैन ऑफ द मैच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पद्मनाभपुर क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित पीसीएल-2018 में शुक्रवार को पीसीसी स्ट्राइकर और पीसीसी सुपर इलेवन के बीच लीग मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्ट्राइकर ने निर्धारित 20 ओवर में 98 रन बनाए।

जवाब में बल्लेबाजी करने आई पीसीसी सुपर की टीम ने तेजी से रन बनाते हुए 16.2 ओवर में ही 4 विकेट खोकर 99 रन बना लिए। स्ट्राइकर की ओर से सबसे ज्यादा राजेंद्र साहू ने 32 गेंद में 43 रनों की पारी खेली। वहीं सुपर की तरफ से सबसे ज्यादा साहिल रजत शरीफ ने नाबाद 42 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। इस मैच में राजेंद्र साहू और साहिल रजत शरीफ को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

खबरें और भी हैं...