कराते चैंपियनशिप: जूनियर टीम मप्र रवाना, आज से शुरू होंगे मुकाबले
भिलाई| कराते फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से जूनियर चैंपियनशिप का आयोजन मध्य प्रदेश में कराया जा रहा है। 19 और 20 मई को गर्ल्स और ब्वॉयज कैटेगरी में आयोजित दो दिवसीय चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ के पांच खिलाड़ी गुरुवार को रवाना हुए। इसके पहले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया और मेडल भी जीते। इस बार भी टीम से यही उम्मीद की जा रही है। ब्वॉयज कैटेगरी के 48 किग्रा वजन वर्ग में राजेंद्र यादव, 65 किग्रा में अनिमेश तिवारी और 78 किग्रा में अमन सोनी अपना दमखम दिखाएंगे। वहीं गर्ल्स टीम के 38 किग्रा में नम्रता साहू और 45 किग्रा में आकृति देवांगन से पदक की उम्मीद है।