पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीखी पेंटिंग की बारीकियां हाई बीट पर किया जुंबा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|दस दिवसीय समर स्पेशल क्लासेस के पहले दिन 125 से ज्यादा बच्चों ने योग, कंप्यूटर, जुंबा, ड्राइंग, पेंटिंग, मेहंदी जैसी एक्टिविटी में पार्टिसिपेट किया और ट्रेनिंग ली। इस दौरान बच्चों ने पेंटिंग की बारीकियां सीखीं और डिफरेंट डिजाइन की मेहंदी बनाना सीखा। एक दूसरे को मेहंदी लगाकर उसका प्रैक्टिकल भी किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के हिडन टैलेंट को एक प्लेटफॉर्म देकर उसे निखारना रहा। इसमें आयोजन मंडली के सदस्य एक हद तक सफल रहे। बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार काम दिए गए और उसकी बारीकियां बताई गईं। इस मौके पर डॉ. रीता बेजामिन, नागेंद्र देवांगन, महेंद्र सोनी, सौरभ, वायके खरे, युनूस और पूजा बतौर एक्सपर्ट मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...