भिलाई|संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग ने इंटरनेशनल म्यूजियम डे के मौके पर हुई क्विज और पेंटिंग कॉम्पिटीशन रखा। इसमें बच्चों ने छत्तीसगढ़ की प्राचीन धरोहरों पर पेंटिंग बनाईं। क्विज में प्राचीन स्मारक, इतिहास, पुरातत्व और संग्रहालय विषय पर क्वेश्चन पूछे। इसके उन्होंने जवाब दिए। इसके बाद बच्चों ने शानदार पेंटिंग बनाई। इसमें प्राचीन इतिहास के धरोहरों का उल्लेख किया। इसका निरीक्षण किया गया। पेंटिंग में सीनियर कैटेगरी में जसवंत रंगेल फर्स्ट, साक्षी यादव सेकंड और अंकिता बोधवानी थर्ड पोजिशन पर रहीं। जूनियर कैटेगरी में मनोज साहू फर्स्ट, करण निषाद सेकंड और शशिकांत यादव थर्ड रहे। क्विज में खुशवंत फर्स्ट, योगेश सोना सेकंड और नेहा मंडावी को थर्ड पोजिशन मिली।