पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • वुमंस को सिखाई मैंगो मोजिटो मॉकटेल की रेसिपी, दिए सलाद सजाने के टिप्स

वुमंस को सिखाई मैंगो मोजिटो मॉकटेल की रेसिपी, दिए सलाद सजाने के टिप्स

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|समर स्पेशल ट्रेनिंग वर्कशॉप में योगा, डांस, कैली ग्राफी, ड्रॉइंग, इंग्लिश स्पीकिंग, जुंबा जैसी एक्टिविटी कराई जा रही हैं। कुकिंग क्लास में सलाद डेकोरेशन और मॉकटेल सहित कई डिश की रेसिपी सिखाई गई। मॉकटेल क्लास में कुकिंग एक्सपर्ट ईशानी तोतलानी ने रोज, ब्लू लैगून, पान मोजिटो, चॉकलेट, लेमन मोजिटो, मैंगो, सनसेट मॉकटेल की रेसिपी बताई। ब्लू लैगून बनाने के लिए सबसे पहले ग्लास में क्रश आइस डालें, फिर उसमें लेमन, चाशनी, पुदिना की पत्ती और ब्लू कलर एड करें। इसके बाद सोडा डालकर सर्व करें। एक्सपर्ट कविता नारा ने सलाद डेकोरेशन के टिप्स दिए। कार्यक्रम में पूजा भाटिया, शारदा कटारिया, एसपी जैन, दिया इसरानी, शोभा बक्सानी और डॉ. वर्षा दानवानी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...