पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • प्रबंधन ने पेश किए दस्तावेज लंबा खींच सकता है निलंबन

प्रबंधन ने पेश किए दस्तावेज लंबा खींच सकता है निलंबन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीएसपी प्रबंधन ने स्वास्थ सचिव के निर्देश पर बुधवार को सेक्टर-9 के ब्लड बैंक के संचालन और उपलब्ध सुविधाओं से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत किए। साथ ही जिन दो बच्चों को संक्रमित खून चढाएं जाने का मामला है उनके इलाज से जुड़े दस्तावेज भी स्वास्थ सचिव को सौंप दिया। सचिव ने फिलहाल ब्लड बैंक के निलंबन पर किसी तरह का निर्णय नहीं दिया है। जिसके बाद मामला लंबा खींचता नजर आ रहा है।

28 अप्रैल को फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने सेक्टर-9 के ब्लड बैंक का लाइसेंस 120 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है। प्रबंधन ने इस फैसले को स्वास्थ सचिव के यहां चुनौती देते हुए निलंबन की कार्रवाई को निरस्त करने की मांग की है। इस पर सचिव ने मामले से जुड़े दस्तावेज बुधवार को प्रस्तुत करने कहा था। लिहाजा अस्पताल के चिकित्सकों व लीगल स्टाफ की टीम 16 मई को रायपुर स्वास्थ सचिव के दफ्तर पहुंची और समस्त दस्तावेजों को प्रस्तुत किया। टीम के सदस्यों के मुताबिक सचिव ने उनका पक्ष भी सुना लेकिन फैसला नहीं दिया। बताया गया कि स्वास्थ्य सचिव ने प्रबंधन के पक्ष को ध्यान से सुना। साथ ही दस्तावेजों का बारीकि से अवलोकन भी किया। प्रबंधन के प्रतिनिधियों को लगा कि निलंबन पर फैसला आज हो सकता है, लेकिन सचिव ने ऐसा कोई निर्णय नहीं दिया।

खबरें और भी हैं...