पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • वर्क्स आॅफिस बिल्डिंग के रेस्ट रूम में पंखे बंद, चारों तरफ गंदगी

वर्क्स आॅफिस बिल्डिंग के रेस्ट रूम में पंखे बंद, चारों तरफ गंदगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीएसपी की सोशल परफारमेंस टीम (एसपीटी) ने विभागीय समिति के साथ मिल एरिया में रेस्ट रूम तथा कैंटीन का दौरा किया। जिसमें पाया कि वर्क्स ऑफिस बिल्डिंग 6 के रेस्टरूम में पंखे बंद पड़े हैं और साफ-सफाई नहीं होने से गंदगी फैली हुई है। एलआरपी रेस्ट रूम में बेंचों की कमी है। जिसकी सफाई के लिए आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की गई।

एसपीटी सदस्य तथा मिल जोन के सचिव केवेंद्र सुंदर ने बताया कि मिल को संयंत्र में सबसे गर्म जगह में से एक माना जाता है क्योंकि यहां का पूरा काम गर्म लोहे को पीटकर होता है। जिसका तापमान लगभग 1000 डिग्री होता है। ऐसी स्थिति में कर्मियों को गर्मी से राहत देने के लिए रेस्ट रूम में कूलर की बेहद ज्यादा आवश्यकता होती है। कैंटीन का दौरा करने के बाद सोशल परफारमेंस टीम ने रेस्ट रूम का जायजा लिया। रेस्ट रूम में पंखे खराब मिले। कूलर बिना पानी तथा खस के चलता है, जिसे ध्यान में रखते हुए रेस्ट रूम में कूलर को सुधरने तथा पंखे की व्यवस्था करने की मांग की गई है। स्वच्छ कार्यस्थल तथा रेस्ट रूम कर्मियों के स्वास्थ्य के लिए बेहद जरुरी है। प्रबंधन ने शीघ्र व्यवस्था सुधरने का आश्वासन दिया। दौरे में कार्यकारी अध्यक्ष पूरन वर्मा मौजूद थे।

एसपीटी टीम को मिली खामियां।

ठेका श्रमिकों को उनका पूरा वेतन मिलना चाहिए

एसपीटी सदस्य तथा सीटू नेता योगेश सोनी ने बताया कि मिल एरिया में ठेका श्रमिकों से बातचीत में यह तथ्य सामने आया कि न्यूनतम वेतन प्राप्त नहीं हो रहा है। इसपर प्रचालन अधिकारियों को विशेष ध्यान देना चाहिए ताकि उन्हें उनका हक़ मिल सके तथा श्रमिकों का शोषण बंद हो। इसकी मांग की गई।

खबरें और भी हैं...