आईआईएम भिलाई चैप्टर का तकनीकी व्याख्यान आज, दिए जाएंगे टिप्स
भिलाई|इंडियन इन्स्टीट्यूट ऑफ मेटल्स, भिलाई चैप्टर द्वारा 17 मई को दोपहर 3 बजे से भिलाई इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन विकास केन्द्र के सभागार में इस्पात संयंत्र में ऑटोमेशन एवं नेटवर्क के क्षेत्र में जारी नवीन प्रवृत्तियां तथा बार एवं रॉड मिल की उन्नत विशेषताएं विषय पर तकनीकी व्याख्यान के साथ ही रोचक व ज्ञानवर्धक क्विज का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सीईओ, आईआईएम भिलाई चैप्टर के मानद चेयरमैन एवं आईआईएम के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एम रवि मुख्य अतिथि होंगे।