चरोदा महापौर ने लगाया दरबार, सुनी जनता की समस्याएं, आए 104 आवेदन
भिलाई|भिलाई-3 चरोदा मेयर चंद्रकांता मांडले ने बुधवार से जनता दरबार शुरू किया। इसमें निगम क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने अपनी समस्याएं महापौर के सामने रखी। इस दौरान कुल 104 आवेदन प्राप्त हुए। अधिकांश आवेदन राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के लिए आए। इस पर महापौर ने शीघ्र ही समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया। बुधवार को लगे महापौर के जनता दरबार में 104 में से 46 आवेदन राशन कार्ड, 16 आवेदन सड़क व नाली बनवाने, 10 आवेदन सफाई से संबंधित व 20 आवेदन प्राप्त हुए। महापौर ने चंद्रकांता मांडले बताया कि जनता दरबार का प्रमुख उद्देश्य जनता को सीधे केंद्र व राज्य की योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ ही परिवारों की मूलभूत समस्याओं का निराकरण करना है। कार्यक्रम के दौरान बांबे आवास ग्राम उम्दा में निर्मित 50 आवास में 32 परिवारों को आवंटित किए गए।