पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • मंदिर और दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदिर और दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह को पुलिस ने किया गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई| दिन में दुकानों और मंदिरों की रैकी कर रात को चोरी की घटना को अंजाम देने वाला नकबजनों का गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरोह के 6 सदस्यों में 2 नाबालिग भी शामिल हैं। इनके पास से करीब डेढ़ लाख का चोरी का सामान बरामद किया गया। क्राइम ब्रांच पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि पावर हाउस व हाउसिंग बोर्ड जामुल क्षेत्र में रहने वाले मोनू उर्फ पवित्र, गुरजीत सिंह, नीलदीप, दिनेश कुमार अपने दो नाबालिग साथियों के साथ मिलकर बर्तन गंज, सिलाई मशीन, फैंसी आइटम बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में है।

खबरें और भी हैं...