पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नवोदय के कारण ओपन स्कूल का बदला शेड्यूल,24 को पेपर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के तहत 21 अप्रैल को आयोजित होने वाली हिंदी की परीक्षा अब 24 अप्रैल को होगी। यह संशोधन जवाहर नवोदय परीक्षा को देखते हुए किया गया। जवाहर नवोदय चयन परीक्षा 21 अप्रैल को आयोजित होगी। जिसके कारण अब राज्य ओपन की हिंदी विषय की परीक्षा 21 के बजाय 24 अप्रैल को होगी।

हिंदी के अलावा सभी विषय के पेपर यथावत होंगे। और अन्य किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं नवोदय चयन परीक्षा के लिए दुर्ग जिले से 9196 छात्रों ने पंजीयन कराया है। जिसमें धमधा ब्लाक में 2836, पाटन ब्लॉक में 2724 और दुर्ग ब्लॉक में 3636 स्टूडेंट्स ने पंजीयन कराया है। यह पंजीयन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीके से भरे गए है। इस संबंध में वेबसाइट में जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

परीक्षार्थी यहां से प्राप्त कर सकते हैं प्रवेशपत्र

जवाहर नवोदय चयन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए है। ऑफलाइन द्वारा जिले से 6932 छात्रों ने आवेदन भरा था जिनका प्रवेश पत्र विकासखंड कार्यालय भेज दिया गया है। वहीं ऑनलाइन 2264 ने आवेदन दिया है जिनका प्रवेश पत्र ब्लॉक में स्थित किसी भी लोक सेवा केंद्र से प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

खबरें और भी हैं...