छात्रों को मॉक टेस्ट की कॉपी और रिजल्ट देकर होगी कमियों पर चर्चा
द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा स्टूडेंट्स के लिए एक नई पहल की गई है। इस साल मई में होने वाले फाइनल एक्जाम से पहले पूरे देश में मॉक टेस्ट कराए गए, ताकि स्टूडेंट्स को अपनी तैयारी का स्तर पता चल सके। भिलाई सीए ब्रांच के प्रेसिडेंट पियूष जैन ने बताया कि पहली बार मॉक टेस्ट के बाद एक्सपर्ट के साथ बैठकर स्टूडेंट्स अपनी कॉपी देखेंगे और पता करेंगे कि उन्होंने कहां गलती की है, जो कि फाइनल एक्जाम लिखते वक्त नहीं करना है। जांच के बाद ही रिजल्ट जारी किए जाएंगे। सीए-फाउंडेशन, आईपीसी, फाइनल (न्यू कोर्स) स्टूडेंट्स को नि:शुल्क गाइडेंस दिया जाएगा। साथ ही उनकी कॉपियों पर चर्चा करेंगे।