पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती पर आज विचार गोष्ठी
भिलाई|भूतपूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 91वीं जयंती पर मंगलवार को विचार गोष्ठी आयोजित किया गया है। कार्यक्रम लोकनायक जयप्रकाश नारायण स्मारक प्रतिष्ठान एचएससीएल कॉलोनी रूआबांधा भिलाई में सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगा। आचार्य नरेंद्र देव स्मृति जन अधिकार अभियान समिति और लोकनायक जयप्रकाश नारायण प्रतिष्ठान के संयुक्त तत्वावधान में और समाजवादी जनता पार्टी (चंद्रशेखर) छत्तीसगढ़ के संयोजन में होने वाली इस विचार गोष्ठी में वक्ता ‘दलित-अल्पसंख्यक उत्पीड़न रोकने चंद्रशेखर जी के विचार’ विषय पर अपनी बात रखेंगे। समाजवादी विचारक व बीएसपी के रिटायर इंजीनियर अभयराम तिवारी मुख्य अतिथि होंगे। यह जानकारी कार्यक्रम के संयोजक आरपी शर्मा ने दी।