पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • नुक्कड़ नाटक में बच्चों ने दुर्ग शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का दिया संदेश

नुक्कड़ नाटक में बच्चों ने दुर्ग शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का दिया संदेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग|बालरंग भिलाई और सूत्रधार थियेटर अकादमी के संयुक्त प्रयास से दुर्ग के मोती काम्प्लेक्स के सामने बच्चों ने नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया। सफ़दर हाशमी चौक 14 बच्चों के नाट्य समूह ने विभाष उपाध्याय के लिखित नाटक प्रस्तुत करते हुए लोगों को अपने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर शरद कोकास ने सफदर हाशमी के जीवन पर प्रकाश डाला। विशेष रूप से रंग कर्मी विनायक अग्रवाल, गोपाल शर्मा, समीर रिज़वी, सोमनाथ मंडल सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...