कथा में अग्रसेन महाराज के विवाह प्रसंग पर भक्तों ने निकाली बारात, सजा दरबार
समाज की महिलाओं ने भगवान की बारात में पुष्प वर्षा कर खुशी मनाई।
कम्युनिटी रिपोर्टर | भिलाई
न्यू खुर्सीपार में अग्रवाल सेवा समिति द्वारा नवनिर्मित अग्रसेन भवन के लोकार्पण अवसर पर अग्र भागवत का शुक्रवार को धूमधाम से समापन हुआ। कथावाचक पं. शंकर ने अग्रसेन महाराज के जीवन प्रसंग पर प्रकाश डाला।
मुख्य रूप से अग्रसेन महाराज का माता माधवी के साथ विवाह प्रसंग पर धूमधाम से बारात निकाली गई। उनके वंंशज 18 पुत्रों की झांकी के साथ महाराजा अग्रसेन के दरबार का विहंगम प्रदर्शन किया गया। कथा सुनने बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे थे। शनिवार को सुबह 11 बजे भवन का लोकार्पण होगा। वहीं पूर्णाहुति के साथ आयोजन का समापन किया जाएगा। इस अवसर पर समाज के सीताराम गर्ग, संतोष अग्रवाल, चंपालाल, शिरीष, पवन, सुंदर, उमा, घनश्याम दास अग्रवाल सहित महिला व युवा मंडल के सदस्य उपस्थित थे।