पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • हल्बा आदिवासी समाज के 11 पदों पर निर्विरोध हुआ चुनाव

हल्बा आदिवासी समाज के 11 पदों पर निर्विरोध हुआ चुनाव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एफआर ठाकुर अध्यक्ष अौर ईश्वर भंडारी बने आदिवासी समाज के महासचिव।

कम्युनिटी रिपोर्टर | भिलाई

छग हल्बा आदिवासी समाज भिलाई-दुर्ग का 20वां वार्षिक आमसभा और त्रिवर्षीय कार्यकाल के लिए केंद्रीय आम चुनाव शक्ति भवन, आशीष नगर रिसाली में हुआ। इसमें एफआर ठाकुर अध्यक्ष वईश्वर भंडारी महासचिव चुने गए।

रायपुर से पहुंचे अफसरों ने नई समिति के चुनाव के लिए नाम आमंत्रित किए। उपाध्यक्ष के 3 पद के लिए 4 उम्मीदवार, संगठन सचिव के 5 पदों पर 7 और 5 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए 7 लोगों ने नामांकन फार्म भरा। जांच में उपाध्यक्ष के 1, संगठन सचिव 2 और कार्यकारिणी सदस्य के 2 नामांकन पत्रों को त्रुटि पाए जाने पर निरस्त किया गया। इस प्रकार सभी पदों के लिए अंत में 11 नामांकन पत्र ही वैध पाए गए। इसलिए सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचित होने वालों में अध्यक्ष एफआर ठाकुर, महासचिव ईश्वर भंडारी, उपाध्यक्ष भुवनसिंह कोमिया, छन्नू लाल कोलियारा, अनुसुइया ठाकुर, सहसचिव मदन लाल करभाल, उप कोषाध्यक्ष जोहरित राम ठाकुर, संगठन सचिव करण सिंह मानकर, हरदास नाग, सयतू राम तारम, चंद्रकांत भूआर्य शामिल थे। वहीं कार्यकारिणी सदस्यों में रविंद्र ठाकुर, यागबली रात्रे, श्रीराम लारेंद्र, बल्देव प्रसाद तारम, शंकर लाल ठाकुर चुन लिए गए।

अध्यक्ष ने गिनाई उपलब्धि
समारोह के पहले सत्र में अध्यक्ष बीएस ठाकुर की उपस्थिति में बीते तीन वर्ष का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। कोषाध्यक्ष रणजीत पाटिल ने आय-व्यय का ब्यौरा दिया। अध्यक्ष ठाकुर ने सामाजिक संगठन का महत्व बताते हुए पिछले 3 वर्षाें के दौरान समाज विकास की दिशा में किए गए प्रयास और कार्याें का उल्लेख किया।

खबरें और भी हैं...