गर्मी के दिनों में पक्षियों को मिले पानी स्टूडेंट्स ने बांटे सकोरे, किया अवेयर
भिलाई|ओम साईं विद्या भवन के स्टूडेंट्स ने पक्षियों के लिए सकोरे का वितरण किया। जिसमें वे भिलाई के अलग-अलग कॉलोनियों में पहुंचे। लोगों से अपने घर की छत पर सकोरे रखने की अपील उन्होंने की। शिक्षकों के सहयोग से ये कार्यक्रम स्टूडेंट्स ने किया। इस दौरान शाला इंचार्ज रीना साहू, राजेश्वरी जांगड़े, बी संगीता, सुधा पांडेय, कोमल दीप कौर, दामिनी देशमुख, मनीष रात्र आदि उपस्थित थे।