पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • बच्चों के साथ पैरेंट्स ने भी देखा पढ़ाई का सफर, कहा प्रॉब्लम भी करे शेयर

बच्चों के साथ पैरेंट्स ने भी देखा पढ़ाई का सफर, कहा- प्रॉब्लम भी करे शेयर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृष्णा पब्लिक स्कूल में ओरिएंटेशन डे का आयोजन नर्सरी से केजी-2 में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के पालकों के लिए किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की मानसिक समस्याओं और कठिनाइयों को दूर करने के लिए दी जाने वाली सहायता के बारे में बताना था। इस दौरान छोटे बच्चों के लिए एक लघु नाटिका भी प्रस्तुत की गई। जिसमें बच्चों को नर्सरी से केजी-2 का सफर तय करने में शिक्षकों के साथ के बारे में बताया गया। इस नाटक में बताया गया कि पढ़ाई के साथ ही किसी भी परेशानी में टीचर आपके साथ खड़ा होता है। टीचर्स से आप अपनी प्रॉब्लम शेयर करके इसका समाधान आसानी से पा सकते है। पैरेंट्स से कहा गया कि बच्चे की प्रॉब्लम को जानने के लिए उनसे बात करना जरूरी है।

टीचर्स ने अभिनय कर बताया महत्व।

बच्चों को पता होना चाहिए पैरेंट्स का नंबर
केपीएस उतई में हुए इस कार्यक्रम में स्कूल की प्राचार्य प्रशी तिवारी ने भी कई जरूरी सलाह बच्चों को दिए। इसमें उन्होंने कहा कि बच्चे अपने माता-पिता का पूरा नाम, मोबाइल नंबर और मकान नंबर याद रखें। कहा कि पालकों को टीचर्स के संपर्क में हमेशा रहें ताकि बच्चों को स्वस्थ वातावरण मिले। कहा कि सभी काम को टाइम टेबल बनाकर करें।

खबरें और भी हैं...