असम में होने वाले टूर्नामेंट के लिए कैंप में शामिल हुए प्रदेश के तीन खिलाड़ी
भिलाई| सीनियर मेंस इंटरनेशनल प्रेसीडेंट कप बेसबॉल टूर्नामेंट का आयोजन भारत की मेजबानी में हो रहा है। 22 से 27 अप्रैल तक असम में होने वाले टूर्नामेंट में दुनियाभर की आठ टीमें हिस्सा शामिल हाे रही हैं। टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का सिलेक्शन कैंप पिछले दिनों पंजाब में खत्म हुआ। कैंप में छग की ओर से अविनाश केसरी, चंदन साहू और ओमप्रकाश सिन्हा शामिल हुए। उम्मीद है कि इंटरनेशनल टूर्नामेंट के लिए इन खिलाड़ियों को भारतीय टीम में भी जगह मिलेगी।