पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नारायणपुर में लगाया गया बीएसपी का सेल खेल मेला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीएसपी और रामकृष्ण मिशन द्वारा नारायणपुर में कराया गया आयोजन।

स्पोर्ट्स रिपोर्टर | भिलाई

भिलाई इस्पात संयंत्र और रामकृष्ण मिशन आश्रम नारायणपुर द्वारा नारायणपुर में सेल खेल मेला का आयोजन किया गया। यह आयोजन आदिवासी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को उभारने के उद्देश्य से कराया जा रहा है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए कांकेर और नारायणपुर जिलों के विभिन्न शालाओं के लगभग 1500 शालेय खिलाड़ियों ने अपनी उपस्थिति दी है।

खेल मेला में प्रतिभागिता देने वाले खिलाड़ी ओरछा, अंतागढ़, नारायणपुर एवं कोइलीबेड़ा ब्लॉक से संबंधित हैं। ये सभी ओरछा, गढ़बेंगाल, नारायणपुर, अंतागढ़, ताड़ोकी, तालबेड़ा, कोलार, बेनुर, सुलेंगा, खोड़गांव एवं बिजली गांव के निवासी हैं। इन क्षेत्र के खिलाड़ियों को बेहतर प्लेटफार्म देने बीएसपी ने यह आयोजन किया गया है। ताकि खिलाड़ियों को एक प्लेटफॉर्म मिले।

7 खेलों में हुआ मुकाबला
रामकृष्ण मिशन आश्रम की विद्यापीठ के साथ ही विभिन्न शालाओं से आए बच्चों ने मुख्य खेलों एथलेटिक्स, वालीबॉल, खो-खो, बैडमिंटन, मलखम, जिम्नास्टिक एवं फुटबॉल की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें आदिवासी क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया। प्रतियोगिता में और भी अन्य खेल आज और कल खेले जाएंगे। जिसकी तैयारी भी की जा चुकी है।

15 को मेले का समापन
इस खेल मेला का समापन 15 अप्रैल को होगा। उद्घाटन अवसर पर बीएसपी के महाप्रबंधक प्रभारी (कार्मिक एवं प्रशासन) अनुराग नागर, प्रबंधक एस आर जाखड़, उप प्रबंधक सचिन रंगारी, श्रम निरीक्षक डीआर पोयाम एवं रामकृष्ण मिशन आश्रम, बेलुर मठ के स्वामी व्याप्तानंद महाराज विशेष रूप से उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...