शंकराचार्य कॉलेज में महिला प्रकोष्ठ ने मनाया हेल्थ डे प्राचार्य ने कहा- खुद रहें अवेयर और लोगों को भी करें
शंकराचार्य कॉलेज जुनवानी भिलाई के महिला प्रकोष्ठ विविधा ने वर्ल्ड हेल्थ डे का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के तहत व्याख्यान कॉलेज सभागार में हुआ। इस व्याख्यान में कॉलेज की सहायक प्राध्यापक आफरीन खानम ने लेक्चर और वीडियो के माध्यम से बताया कि पीरियड के दौरान खून का रंग देखकर वह पता लगा सकती है कि वह कितनी स्वस्थ है।
इस दौरान उन्होंने महिलाओं से संबंधित कई जानकारी दी। जिसका लाभ वहां उपस्थित टीचर्स ने लिया। कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रक्षा सिंह ने कहा कि हेल्थ के प्रति हमें अवेयर होने के साथ ही दूसरों को भी इसके प्रति अवेयर करना चाहिए। इसके लिए समय-समय पर कार्यक्रम चलाने से भी फायदा होगा। इस दौरान महिला प्रकोष्ठ के अन्य सदस्य और प्राध्यापक उपस्थित थे। साथ ही कॉलेज की छात्राओं ने पूरे सप्ताह मासिक चक्र के समय साफ-सफाई पर जागरूक कार्यक्रम गोद ग्राम खपरी में चलाया।
श्रीशंकराचार्य महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रक्षा सिंह ने छात्राओं को कई टिप्स भी दी।