कल होगा फेडरेशन कप के लिए छग टीम का ट्रॉयल
छत्तीसगढ़ की महिला टीम का चयन रविवार को फेडरेशन कप के लिए किया जाएगा। प्रतियोगिता चंडीगढ़ में खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट गोवा में होने वाले नेशनल गेम्स की तैयारी को लेकर किया जा रहा है। जिसके लिए राज्य की टीम तैयारी कर रही है।
छत्तीसगढ़ की महिला नेटबॉल टीम ने करीब 6 साल बाद नेशनल गेम्स के लिए क्वालिफाई किया है। इसको लेकर छत्तीसगढ़ की खिलाड़ियों में मेडल को लेकर काफी उत्सुक्ता भी है। राज्य की टीम इस मुकाबले में हर हाल में पदक जितने का प्रयास करेगी ताकि नेशनल गेम्स में छत्तीसगढ़ की टीम का प्रदर्शन अच्छा रहे। फेडरेशन कप के लिए महिला टीम को अभ्यास कराया जा रहा है। 15 जनवरी को महिला टीम का ट्रॉयल नेटबॉल ग्राउंड सेक्टर-6 में लिया जाएगा। संघ के महासचिव जावेद अहमद खान ने बताया कि मेरिट के आधार पर ही खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। ट्रॉयल के लिए सभी जिलों से खिलाड़ियों को बुलाया गया है। जो बेस्ट टीम होगी उसको ही नेशनल गेम्स में राज्य की टीम का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया जाएगा। टीम ने मोहाली में हुए नेशनल चैंपियनशिप में प्री-क्वार्टरफाइनल में जीतकर अंतिम सात में जगह बनाई। जिसके बाद छत्तीसगढ़ महिला टीम नेशनल गेम्स के लिए क्वालिफाई करने में सफल रही।
सेक्टर-6 में खिलाड़ी कर रहे प्रैक्टिस।