पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • जॉब के लिए अब यूजी और पीजी के अलावा डिग्री और सर्टिफिकेट कोर्स भी जरूरी, तभी मिलेगा लाभ: राजपूत

जॉब के लिए अब यूजी और पीजी के अलावा डिग्री और सर्टिफिकेट कोर्स भी जरूरी, तभी मिलेगा लाभ: राजपूत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साइंस कॉलेज दुर्ग में इग्नू के के स्टूडेंट्स के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसके राजपूत ने कहा कि इग्नू के सभी पाठ्यक्रम रोजगार देने वाले है। स्टूडेंट्स को इग्नू के सिलेबस का लाभ उठाना चाहिए। इग्नू में एडमिशन लेने वाले नए स्टूडेंट्स सहित प्राध्यापकों की उपस्थिति में कार्यक्रम रविंद्रनाथ टैगोर सभागार में आयोजित किया गया।

इस दौरान डाॅ. एसके राजपूत ने कहा कि रेगुलर स्टूडेंट्स को भी अपनी स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री के साथ-साथ दूरस्थ शिक्षा के डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स में हिस्सा लेना चाहिए। रोजगार पाने में नियमित डिग्री के साथ:साथ डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स बहुत सी सहायक सिद्ध होते है।

क्रेडिट सिस्टम, विषयों का चयन और असाइनमेंट की दी जानकारी: इग्नू अध्ययन केंद्र के सहायक समन्वयक डॉ. जीएस ठाकुर ने स्टूडेंट्स को पढ़ाई संबंधी जानकारी दी। जिसमें उन्होंने इग्नू में लागू सिलेबस में क्रेडिट सिस्टम, विषयों का चयन, परीक्षा टाईम टेबल असाइनमेंट तैयार करना और अगली कक्षा में प्रवेश लेने संबंधी जानकारी दी। साथ ही उन्होंने इग्नू परीक्षा प्रणाली से संबंधित प्रश्न भी स्टूडेंट्स से पूछे।

एक्सपर्ट्स को सामने देख हॉल में बैठे स्टूडेंट्स ने पूछे जरूरी सवाल
साइंस कॉलेज दुर्ग के रविंद्रनाथ टैगोर हॉल में इग्नू के नए स्टूडेंट्स के लिए इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित किया गया।

डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने समझाया स्टूडेंट्स को प्रोजेक्ट वर्क का महत्व
कार्यक्रम का संचालन करते हुए इग्नू अध्ययन केंद्र के अन्य सहायक समन्वयक डाॅ. प्रशांत श्रीवास्तव ने इग्नू पाठ्यक्रमों की जानकारी स्टूडेंट्स को दी। जिसमें उन्होंने प्रोजेक्ट वर्क, प्रैक्टिकल क्लास के बारे में जानकारी दी। साथ ही परियोजना कार्यों के लिए दिल्ली के इग्नू कार्यालय से अनुमोदन की प्रक्रिया को भी समझाया।

इग्नू के नियम और टाइम-टेबल को ध्यान में रखकर करें सभी पढ़ाई
इग्नू अध्ययन केंद्र साइंस कालेज दुर्ग के मुख्य समन्वयक डाॅ. अनिल कश्यप ने नए स्टूडेंट्स का स्वागत करने के साथ ही उन्हें जरूरी जानकारी दी। जिसमें उनसे इग्नू के नियम और समयबद्ध रहकर पाठ्यक्रम पूर्ण करने की अपील की। डॉ. कश्यप ने प्रवेश से लेकर परीक्षा अवधि के बीच बिंदुओं पर स्टूडेंट्स के शंकाएं दूर किए। डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम में 200 से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए। उनके द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब भी दिया गया।

इग्नू के स्टूडेंट्स प्रतियोगी परीक्षाओं में भी उठा सकते है लाभ, कई उदाहरण भी दिए
इग्नू के वरिष्ठ काउंसलर डाॅ. जीपी शर्मा ने स्टूडेंट्स से कहा कि इग्नू द्वारा दी जाने वाली पाठ्य सामग्री अलग-अलग राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी बहुत उपयोगी होती है। प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने वाले स्टूडेंट्स को इग्नू के पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेकर पाठ्य सामग्री का फायदा उठाना चाहिए। इस दौरान इंडक्शन में मौजूद एक्सपर्ट्स ने छात्रों को कई ऐसे उदाहरण भी दिए जो इग्नू की तैयारी करके प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल की हो। इस दौरान छात्रों ने इसका संकल्प लिया।

खबरें और भी हैं...