पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • आज से लीग का दूसरा मैच, बिलासपुर का बीएसपी से तो बीसीए की रायपुर से भिड़ंत

आज से लीग का दूसरा मैच, बिलासपुर का बीएसपी से तो बीसीए की रायपुर से भिड़ंत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग के मैच शुरू हो गए हैं। पहला मैच बीएसपी ने जीत लिया है। आज से लीग के दूसरे मैच शुरू हो रहे है। जिसमें बिलासपुर में बीएसपी का मुकाबला बिलासपुर से होगा।

रायपुर में बीसीए का मैच रायपुर के साथ, दुर्ग विरुद्ध प्लेट कंबाइंड का मैच दुर्ग रविशंकर स्टेडियम में खेला जाएगा और भिलाई के सिविक सेंटर क्रिकेट ग्राउंड में राजनांदगांव और सरगुजा के बीच तीन दिवसीय मैच 14,15 और 16 अप्रैल को खेला जाएगा। सभी टीम ने इसकी तैयारी कर ली है।

बीएसपी और बीसीए ने जीता है पहला मैच, दुर्ग को मिली हार: इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में अब तक बीसीए और बीएसपी की टीम को जीत हासिल हुई है। दुर्ग की टीम अपना पहला ही मैच रायपुर से हार गई। बीएसपी ने अपना पहला मैच राजनांदगांव से पांच विकेट से जीता। बीसीए ने प्लेट कंबाइंड के खिलाफ पारी और 16 रनों से जीत दर्ज की। वहीं दुर्ग की टीम को रायपुर के हाथों पारी और 151 रनों से हार झेलनी पड़ी। दुर्ग की टीम पहली जीत के लिए मैदान में उतरेगी।

टूर्नामेंट में 16 अप्रैल तक खेला जाएगा दूसरा लीग मैच
मैच से पहले बीसीए की टीम कल्याण कॉलेज कैंपस में कर रही है प्रैक्टिस।

एलिट ग्रुप में बीसीए और रायपुर 7 अंकों के साथ टॉप पर
एलिट ग्रुप क्रिकेट प्रतियोगिता में पहले लीग मैच के अंकों के आधार पर भिलाई की बीसीए टीम 7 अंकों के साथ टॉप पर है। बीसीए के साथ रायपुर जिला क्रिकेट की टीम भी 7 अंकों के साथ संयुक्त स्थान पर है। वहीं बीएसपी 6 और बिलासपुर 6 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर है। अभी लीग के 2-2 मैच और बाकी है, जिसके आधार पर सेमीफाइनल की टीमें तय होंगी। दुर्ग, राजनांदगांव, प्लेट कंबाइंड और सरगुजा का अभी खाता भी नहीं खुला है। चारों ही टीम के 0 अंक है। लीग मैच के लिए सभी टीम ने तैयारी कर ली है। कहा जा रहा है कि, इस बार सभी टीमों के बीच होने वाले मुकाबले रोमांचक होंगे। सभी टीम के खिलाड़ी फॉर्म में बताए जा रहे हैं।

ग्रुप ए में दुर्ग और बीसीए की टीम, बी में बीएसपी
इंटर डिस्ट्रिक्ट में दो ग्रुप में क्रिकेट मुकाबला खेला जा रहा है। जिसमें ग्रुप ए में जिले से दो टीम शामिल है दुर्ग और बीसीए। वहीं ग्रुप बी में बीएसपी की टीम। बीएसपी के साथ ग्रुप बी में राजनांदगांव, बिलासपुर और सरगुजा शामिल है। तो ग्रुप ए में रायपुर, प्लेट कंबाइंड, बीसीए और दुर्ग की टीम शामिल है। ग्रुप की सभी टीमों का परफॉर्मेंस शानदार है।

27 अप्रैल को खेला जाएगा प्रतियोगिता का फाइनल
स्व: विनोद पांढेरकर मेमोरियल अंडर-16 इंटर डिस्ट्रिक्ट एलिट ग्रुप क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 27 अप्रैल को खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला कहां खेला जाएगा, यह अभी तय नहीं किया गया है। अभी लीग मैच खेले जा रहें है जो 20 अप्रैल तक चलेंगे। इसके बाद 23 अप्रैल से दोनों सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। दोनों सेमीफाइनल में जीतने वाली टीम 27 से 29 अप्रैल तक फाइनल मुकाबला खेलेंगे। इसकी तैयारी पूरी हो गई है।

खबरें और भी हैं...