पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता आज से, राज्य भर के खिलाड़ी दिखाएंगे दम

पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता आज से, राज्य भर के खिलाड़ी दिखाएंगे दम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|छत्तीसगढ़ 15वीं राज्य स्तरीय पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता दुर्ग में शनिवार से आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में राज्य भर से खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। पॉवर लिफ्टिंग दो दिवसीय होगा जो 14 से 15 अप्रैल तक चलेगा। इसके लिए राज्य भर के खिलाड़ियों ने अभ्यास किया है। जो आज अपना जौहर दिखाएंगे। प्रतियोगिता की पूरी तैयारी कर ली गई है। दुर्ग के पॉवर लिफ्टरों को इसकी खास तैयारी कराई गई है। वहीं भिलाई में पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन मई में अगले माह कराया जाएगा। इसकी तैयारी भी की जा रही है। सचिव कृष्णा साहू ने बताया कि तारीख को लेकर अभी कोई बैठक नहीं हुई है लेकिन जल्द ही इसकी घोषणा बैठक में की जाएगी। खिलाड़ियों को अभी से चैंपियनशिप की तैयारी कराई जा रही है।

खबरें और भी हैं...