पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • एप्रेंटिस ट्रेड में 150 युवकों को ज्वाइनिंग नहीं देने पर हंगामा, प्रबंधन ने निरस्त कर दी सूची

एप्रेंटिस ट्रेड में 150 युवकों को ज्वाइनिंग नहीं देने पर हंगामा, प्रबंधन ने निरस्त कर दी सूची

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रेड अप्रेंटिसशिप में ज्वाइनिंग को लेकर शुक्रवार को बीटीआई के एचआरडी में विवाद हो गया। युवकों का आरोप है कि प्रबंधन ने चयन करीब 400 का किया और ज्वाइनिंग केवल 250 को दी जा रही थी। बाकी 150 को बिना ज्वाइनिंग के लौटाया जा रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर यूनियन प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया। माहौल बिगड़ता देख प्रबंधन बैकफुट में आया।

यूनियनों ने दावा किया कि हंगामे के बाद प्रबंधन ने ज्वाइनिंग प्रक्रिया को निरस्त करते हुए नए सिरे से चयन सूची जारी करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद युवक और उनके परिजन शांत हुए। बीएसपी में बीते दो महीने से आईटीआई पास युवकों को ट्रेड अप्रेंटिसशिप के चयन किए जाने की प्रक्रिया चल रही थी। जिसमें इलेक्ट्रिशियन, फीडर, वेल्डर, टर्नर और मोटर जैसे ट्रेड शामिल हैं। अप्रेंटिसशिप के लिए फार्म ऑनलाइन भरवाए गए। वेरीफिकेशन और उसके बाद इंटरव्यू व मेडिकल की प्रक्रिया भी कराई गई। इसके बाद चयनित युवकों के सर्टिफिकेट चेक कर जमा करवाया गया। फिर चयनित युवकों को जानकारी दी गई कि 13 अप्रैल को एचआरडी में उपस्थित होकर ज्वाइनिंग देना होगा। बताया गया कि अलग-अलग ट्रेड के लिए करीब 400 युवकों को ज्वाइनिंग लेटर जारी किए गए। शुक्रवार को जब युवक ज्वाइनिंग करने के लिए बीटीआई पहुंचे तो उनमें से करीब डेढ़ सौ युवकों को बिना ज्वाइनिंग लौटने विभागीय अफसर द्वारा कह दिया गया। चूंकि युवकों के साथ उनके परिजन भी आए थे। प्रबंधन के इस रवैए की जानकारी मिलने पर वे भड़क उठे। मामले की जानकारी सीटू सहित बीएमएस और सीजीएमएस के पदाधिकारियों को मिली तो वे भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद देखते ही देखते परिसर में हंगामा शुरू हो गया।

डीजीएम के जबाव के बाद से ही बिगड़ा माहौल

यूनियन के प्रतिनिधियों ने युवकों व उनके परिजन की उपस्थिति में ज्वाइनिंग को लेकर जब एचआरडी की डीजीएम आशारानी पाठक से जवाब-तलब शुरू किया तो उन्होंने जो जबाव दिया उससे माहौल बिगड़ गया। एक यूनियन तो धरने पर बैठने की तैयारी शुरू कर दी। युवकों ने भी नारेबाजी करते हुए हंगामा मचाने लगे। इसके बाद डीजीएम ने मामले को संभालते हुए आश्वासन दिया कि ज्वाइनिंग की प्रक्रिया को निरस्त प्रबंधन से चर्चा के बाद नए सिरे से सूची जारी की जाएगी।

इधर बीएसपी के सीओसी विजय मेराल ने घटना के संबंध में प्रबंधन के पक्ष रखते हुए कहा कि ट्रेड अप्रेंटिसशिप में सारी प्रक्रिया नियमानुसार की गई है। नियमों का उल्लंघन कहीं नहीं हुआ है।

प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने जारी की गई सूची पर सवाल उठाए।

इंजीनियर अप्रेंटिसशिप कर रहे इंतजार
एचआरडी ने इंजीनियरिंग अप्रेंटिसशिप के लिए भी ऑनलाइन प्रक्रिया की है। प्रक्रिया पूरी भी हो चुकी है। डेढ़ महीने से इंजीनियर्स ज्वाइनिंग लेटर का इंतजार कर रहे हैं लेकिन अब तक प्रबंधन ने आगे की प्रक्रिया शुरू नहीं की है। इससे भी इंजीनियरिंग युवकों में नाराजगी व्याप्त है। जिन यूनियन प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को आईटीआई पास युवकों के मामले में प्रबंधन से चर्चा की उनमें सीटू के पूरन वर्मा, शेख महमूद, एलएन अग्रवाल, बीएमएस से राजेश पुरी, हरीशंकर चतुर्वेदी, शारदा गुप्ता, सीजीएमएस से अखिल मिश्रा, रेज्जी शामिल थे।

शुरू से विवादित रही ट्रेड अप्रेंटिसशिप की प्रक्रिया
ट्रेड अप्रेंटिसशिप की प्रक्रिया शुरू से ही विवादित रही है। फरवरी में जब इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मंगवाए गए तो पूर्व में आवेदन कर चुके युवकों ने भी आवेदन किया। तब उनके आवेदन पर यह रिमार्क दिया गया कि पहले से ही जमा है। जब आवेदन फार्म की स्क्रूटनी की गई तो करीब एक हजार उन युवकों को यह कहते हुए प्रक्रिया से अलग कर दिया गया कि उन्होंने समय पर ऑनलाइन आवेदन ही जमा नहीं किया है।

कलेक्टर से शिकायत
इतना ही नहीं चयन सूची को लेकर पूर्व में घालमेल का मामला सामने आया था। मामले की शिकायत कलेक्टर तक से की गई। जिसके बाद दोबारा सूची जारी की गई। चयनित युवकों को मेल कर जानकारी भी दी गई लेकिन ज्वाइनिंग सूची से उनका नाम नदारद मिला। इसे लेकर भी बवाल हुआ। जब प्रबंधन को नए सिरे से सूची जारी करना पड़ा। सीटू के कार्यकारी अध्यक्ष पूरन वर्मा ने कहा कि जिन छात्रों का शासकीय आईटीआई से आईटीआई पास है उनको प्राथमिकता दी जा रही है।

खबरें और भी हैं...