गर्भावस्था में महिलाओं की सही देखभाल करने वाले पति सम्मानित
भाजपा पार्षदों, कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर के नाम तहसीलदार काे ज्ञापन सौंपा।
सिटी रिपोर्टर | भिलाई
एकीकृत बाल विकास परियोजना के तहत सेक्टर-7 के इस्पात क्लब में मुख्यमंत्री सुपोषण मिशन का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि निगम सभापति श्याम सुंदर ने महिलाओं, किशोरी, बालिकाओं को उनके अधिकार बताए। पर्यवेक्षक उषा झा ने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। गुरमीत कौर ने बताया कि प्रसव के बाद महिलाओं को अधिक देखभाल की आवश्यकता होती है। यदि महिलाओं को उचित मात्रा में पोषक तत्व नहीं मिलते तो माता और शिशु कुपोषण का शिकार हो सकते हैं। इसलिए प्रसव पूर्व व प्रसव के बाद महिला की देखभाल अच्छे से होनी चाहिए। आखिर में मुख्यमंत्री सुपोषण मिशन के तहत 25 गर्भवती महिलाओं के उत्कृष्ट पति का सम्मान किया गया, जो अपनी गर्भवती प|ी की खान-पान, स्वास्थ्य संबंधी देखभाल करते हैं। इनमें आनंद, विजेंद्र चौधरी, टी धरमा, गणपति, प्रमोद, राजू यादव, गिरीश, यशवंत, संतु, अजय, आंदिप आदि शामिल रहे।