सामाजिक न्याय दिवस पर होनहार बच्चों को किया जाएगा सम्मानित
भिलाई|शनिवार को सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर दुर्ग कन्या छात्रावास में बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। सभी इवेंट बाबा भीमराव अंबेडकर के जीवन पर आधारित होंगे। जिसमें वाद-विवाद, रंगोली, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता शामिल है। इस दौरान अनुसूचित जाति के मेरिट में स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष माया बेलचंदन शामिल होंगी। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा। यह आयोजन 12 ग्राम पंचायतों में भी होगा जिसमें बच्चों को जाति प्रमाण पत्र के अलावा सभी बच्चों को छठवीं कक्षा में एडमिशन और छात्रवृत्ति के लिए खाते खुलवाएं जाएंगे। कन्या छात्रावास में कार्यक्रम में विजेता प्रतिभागियों को किताब दिए जाएंगे।