पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • रद्दी के साथ जला दी सिलेबस की नई किताबें, प्राचार्य ने कहा गलती से हुआ

रद्दी के साथ जला दी सिलेबस की नई किताबें, प्राचार्य ने कहा-गलती से हुआ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के सरकारी स्कूल में रद्दी के साथ सिलेबस की किताब जलाने का मामला सामने आया है। इस मामले में ब्लाक एजुकेशन ऑफिसर डॉ. केवी राव ने जांच के निर्देश भी दे दिए हैं।

दरअसल, यह मामला कोहका स्थित गुरु घासीदास हायर सेकंडरी स्कूल का है। किताबों को स्कूल कैंपस में ही जलाई गई है। इसके वीडियो और फोटोग्राफ्स शुक्रवार को सोशल साइट में वायरल हुए। इस मामले का खुलासा शुक्रवार को हुआ। जब युवा कांग्रेस वैशालीनगर ने इस विषय को लेकर हायर सेकंडरी स्कूल कोहका का घेराव किया। करीब दो से तीन घंटे तक स्कूल और स्मृति नगर पुलिस चौकी में इस विषय को लेकर माहौल रहा। युकां ने मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। स्कूल की प्राचार्य को बर्खास्त करने की मांग तक की है। प्रदर्शनकारियों में जय शर्मा, कुणाल पटनायक, दीपक साहू, अमरनाथ यादव, शुभम यादव, आकाश दहात, रूपेश कुमार, सूर्यकांत वर्मा, सुनील सेन, कुणाल गजभिये, शिवा व अन्य शामिल थे।

स्कूल परिसर में जलाई गई सिलेबस की नई किताबें।

मंगलवार का है मामला, युकां ने किया स्कूल का किया घेराव, तब खुली पोल
किताब के साथ राष्ट्रपिता गांधी की फोटो जलाई गई
युकां अध्यक्ष अमित जैन ने मामले की शिकायत करते हुए कहा है कि, यह मामला गंभीर है। किताब की खरीदी में गड़बड़ी व कमीशनखोरी के लिए यह सब किया गया है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की फोटो तक जला दी गई है।

पुलिस के साथ हुई बहस
स्मृति नगर पुलिस की टीम मौके में पहुंची। और प्रदर्शनकारियों को समझाइश देने लगी। इस बीच युकांई और पुलिस के बीच बहस हुई। प्राचार्य सीमा शर्मा ने पुलिस चौकी में युकांइयों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई है।

प्रदर्शनकारियों ने मामले में नियमों का दिया हवाला
प्रदर्शन कर रहे युकां अध्यक्ष अमित ने कहा कि, फ्लैग कोड ऑफ इंडिया के कानून का उल्लंघन स्कूल में हुआ है। बापू के अपमान को राष्ट्रध्वज के अपमान की श्रेणी में लिया गया है। जिसके तहत राष्ट्रपिता का अपमान धार्मिक उन्माद फैलाना ही है। जिसके तहत 295ए के तहत अपराध कायम किया जाना चाहिए।

मामले की जानकारी मुझे नहीं मिली है
शुक्रवार को युवा कांग्रेसियों ने स्कूल का घेराव किया।

कोहका स्कूल में किताब जलाने की शिकायत अभी मुझे नहीं मिली है। अगर ऐसा है तो यह गंभीर है। इस मामले की जांच होगी। प्राचार्य से बात करता हूं। डॉ. केवी राव, बीईओ, दुर्ग शिक्षा विभाग

प्रबंधन का तर्क, प्यून की गलती के कारण ऐसा हुआ
स्कूल की प्राचार्य सीमा शर्मा ने कहा कि, कोई जानबूझकर किताबों में आग नहीं लगाई है। स्कूल बिल्डिंग को डिस्मेंटल करने के लिए निगम से नोटिस आया है। प्यून को खाली रद्दी निकालकर जलाने के लिए कहा था। प्यून ने गलती से रिजेक्टेड किताबों को भी जला दिया। यह कोई जानबूझकर नहीं किया गया है।

खबरें और भी हैं...