पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भिलाई के 54 जगहों के शिविर में 9 दिनों में आए 21718 आवेदन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर पालिका निगम द्वारा भिलाई के 70 वार्डों में लगाए जा रहे श्रम शक्ति कल्याण शिविर में 9 दिनों में 21718 आवेदन आए है। निगम द्वारा श्रमिक बाहुल्य क्षेत्रों में शिविर लगाया जा रहा है। जिसमें क्षेत्र के निवासियों और पात्र हितग्राहियों के लिए चिन्हित 54 स्थलों पर लगाया गया है। शिविर तीन दिन और लगाए जाएंगे जिसमें और भी आवेदन प्राप्त होंगे। जिसमें कर्मचारी घर-घर सर्वेक्षण कर छुटे हुए पात्र हितग्राहियों का नवीन श्रमिक पंजीयन प्रमाण-पत्र, मजदूर कार्ड का नवीनीकरण, प्रधानमंत्री सुरक्षा तथा जीवन ज्योति बीमा, मुख्यमंत्री पेंशन, दिव्यांग युडीआईडी., और प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के आवेदन लेंगे। कलेक्टर उमेश अग्रवाल व आयुक्त केएल चौहान के निर्देश पर 5 से 13 अप्रैल तक लगाए गए श्रम शक्ति कल्याण शिविर में 12 अप्रैल को श्रमिक कार्ड पंजीयन के 10586, श्रमिक कार्ड पंजीयन को आधार से लिंक कराने 100, श्रम कार्ड नवीनीकरण हेतु 395, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा एवं जीवन ज्योति बीमा 2317, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लिए 459आवेदन निगम को प्राप्त हुए हैं।

खबरें और भी हैं...