इंटरमीडिएट-फाइनल के लिए प्रवेश पत्र किया जारी
भिलाई| इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने मई 2018 में आयोजित होने वाले फाउंडेशन, इंटरमीडिएट (आईपीसी), इंटरमीडिएट, फाइनल और फाइनल-न्यू एक्जाम के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। गौरतलब है कि सीपीटी के फाउंडेशन कोर्स में कुछ बदलाव किया गया है। इसकी सूचना दे दी गई है।