पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • नंदिनी में मंदबुद्धि युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले दो नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

नंदिनी में मंदबुद्धि युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले दो नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नंदिनी थाना क्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीय मंदबुद्धि युवती के साथ बुधवार को पड़ोस में रहने वाले दो नाबालिग अनाचार कर फरार हो गए थे। युवती के माता-पिता की शिकायत पर दोनों के खिलाफ नंदिनी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। दोनों फरार आरोपियों को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नंदिनी टीआई एलएस कश्यप ने बताया कि दोनों नाबालिगों का युवती के घर आना जाना था। घटना वाले दिन युवती अपने घर में अकेली थी। इस पर दोनों नाबालिग उसके घर पहुंच गए और उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। उसके परिजन जब घर पहुंचे तो उन्हें युवक रोती-बिलखते पूरे घटन क्रम की जानकारी दी। इस दोनों नाबालिगों के खिलाफ मामले की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

खबरें और भी हैं...