छात्रों के अंदर छिपे टैलेंट को निकालने छुट्टी में दिए जाएंगे एसाइनमेंट, सीबीएसई ने दिए निर्देश
सीबीएसई और केंद्रीय विद्यालय में स्टूडेंट्स को समर वेकेशन में होम एसाइनमेंट दिए जाएंगे। इन असाइनमेंट की रिपोर्ट सब्जेक्ट टीचर को जुलाई में सबमिट करना होगी। ज्यादातर स्टूडेंट्स को इस बार सिचुएशन और प्रैक्टिकल बेस्ड असाइनमेंट मिलेंगे। इससे पहले स्टूडेंट्स की काउंसलिंग की जाएगी। काउंसलर्स जानेंगे कि बच्चे में किस स्किल की कमी है। इसके बाद एसाइनमेंट दिए जाएंगे। हर बच्चे के हिसाब से उनके निगेटिव और पॉजिटिव आस्पेक्ट्स को एक ब्लैंक शीट पर भरा जाएगा। फिर उनमें तुलना की जाएगी कि बच्चों में सुधार के लिए किस तरह के सिचुएशन बेस्ड एसाइनमेंट उन्हें दिए जाएं।
कुछ ऐसा होगा एसाइनमेंट
सीबीएसई की ऑब्जर्वर व केएच स्कूल की प्रिंसिपल विभा झा ने बताया कि, असाइनमेंट में सिचुएशन क्रिएट की जाएंगी। जैसे कोई व्यक्ति हॉस्पिटल में एडमिट है, वहां कोई समस्या है। ऐसे में पेशेंट की मदद कैसे की जा सकती है। उसकी मार्केटिंग स्ट्रेटजी क्या होनी चाहिए? इसके बारे में बताएंगे।