पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • बीएसपी को मिलेगा आयरन ओर, भानुप्रतापपुर व आसपास के इलाके को इमली, अमचूर और लकड़ी से मिलेगी उड़ान

बीएसपी को मिलेगा आयरन ओर, भानुप्रतापपुर व आसपास के इलाके को इमली, अमचूर और लकड़ी से मिलेगी उड़ान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भानुप्रतापपुर से ट्रेन की शुरुआत होने का सीधा असर वस्तुओं के दाम पर पड़ेगा। इन दिनों वहां मिलने वाले अमचूर, इमली, लाख और धान की कीमत दुर्ग में इन्हीं वस्तुओं के दाम में 30 से 40 रुपए का अंतर आता है। दाम में कीमत के अंतर का मुख्य कारण है अभी तक सामान ढोने का मुख्य साधन सड़क मार्ग ही है। ट्रेन में रैक की तुलना में इसके काम तीन से चार गुना अधिक है। इसी वजह से वस्तुओं के दाम में अंतर मिलता है।

मसाला और फर्नीचर से संबंधित कारोबारियों का कहना है कि सड़क मार्ग से सामान मंगाने में हमारे हजारों रुपए खर्च होते हैं। वहीं ट्रेन में रैक बुक होने से इसकी कीमत बहुत कम हो जाती है। इसका सीधा असर सामान के दाम पर पड़ेगा। मसाला के थोक व्यापारी चैनसुख बुरड़ ने बताया कि वस्तुएं सस्ती होंगी। खासकर भानुप्रतापपुर, कांकेर, अंतागढ़ और बस्तर से लाई जाने वाली वस्तुओं के दाम में काफी अंतर रहेगा। इस व्यवस्था का सीधा फायदा वहां के लोगों को मिलेगा।

इस ट्रेन होगी शुरुआत।

जानिए बीएसपी को कैसे मिलेगा फायदा
दल्लीराजहरा-रावघाट-जगदलपुर रेल परियोजना भारतीय रेलवे की एक महत्वाकांक्षी परियोजना है । इसके प्रथम चरण में दल्लीराजहरा से रावघाट के बीच 95 किलोमीटर रेलवे लाइन और द्वितीय चरण में रावघाट से जगदलपुर के मध्य 140 किलोमीटर रेलवे लाइन बिछाई जा रही है। वर्तमान में भिलाई स्टील प्लांट को स्टील बनाने के लिए लौह अयस्क की आपूर्ति दल्लीराजहरा की खदानों से की जाती है। यहां लौह अयस्क कम होने लगा है। भविष्य में बीएसपी को ओर की आपूर्ति रावघाट से की जाएगी।

बस की तुलना में ट्रेन से यात्रा होगी तीन गुनी सस्ती: दुर्ग से भानुप्रतापपुर की दूरी 117 किलोमीटर है। बस में किराया 110 रु. है। ट्रेन में किराया रायपुर से 35 रु., चरोदा और दुर्ग से 30 रु. और मरोदा से 25 रु. हैं। ट्रेन की यात्रा बस की तुलना में तीन गुना सस्ता होगा।

भानुप्रतापपुर रेलवे स्टेशन में चल रही है कार्यक्रम की तैयारी।

किसानों को कोचियों से मिलेगी मुक्ति: वनोपज की पैदावार लेने वाले किसानों और ग्रामीणों को कोचियों से मुक्ति मिल सकती है। अपना सामान सीधे बड़े शहरों में बेच सकेंगे। उन्हें पैदावार के दाम सीधे मिल सकेंगे और लोगों को सस्ती दरों पर सामान मिल सकेगा।

जो फर्नीचर 8 हजार में मिल रहा, वो दुर्ग में 12000 में

वस्तु भानुप्रतापपुर दुर्ग अंतर
इमली 60 85 25

अमचूर 110 140 30

लाख 85 115 30

फर्नीचर 8000 12000 4000

दरवाजे मजबूत मिलते हैं: यहां साल और सागौन के लकड़ी मिलते हैं। इससे फर्नीचर और दरवाजे, खिड़कियां मजबूत बनती हैं। कारीगर पूरे राज्य में दरवाजे व फर्नीचर बनाकर सप्लाई करते हैं। सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने से से लोगों को सीधा सामान मिल सकेगा।

इन ट्रेनों की टाइमिंग में होगा यह बदलाव
ट्रेन नंबर 78824 डेली (दुर्ग से भानुप्रतापपुर तक): यह ट्रेन दुर्ग से शाम 4.30 बजे निकलेगी। जो 4.45 बजे मरोदा पहुंचेगी। यहां से 4.55 बजे रवाना होगी। 5.02 बजे पाउवारा, 5.10 बजे रिसामा, 5.23 बजे गुंडरदेही, 5.33 बजे सिकोसा, 5.42 बजे लाटाबोड़, 5.55 बजे बालोद पहुंचेगी। जो 6.17 बजे कुसुमकसा और दल्लीराजहरा 6.35 बजे पहुंचेगी।

ट्रेन 78818 डेली (भानुप्रतापपुर से दुर्ग तक): ट्रेन भानुप्रतापपुर से दोपहर 1.25 बजे निकलेगी। जो 1.40 बजे गुदुम व 2.03 बजे दल्लीराजहरा पहुंचेगी। 2.14 बजे कुसुमकसा, 2.32 बजे बालोद, 2.47 बजे लाटाबोड़, 2.55 बजे सिकोसा, 3.05 बजे गुंडरदेही, 3.18 बजे रिसामा बजे गुंडरदेही, 3.26 बजे पाउवारा, 3.35 बजे मरोदा, 4.20 बजे दुर्ग पहुंचेगी।

शहर का भी होगा विकास: जानकारों का कहना है कि ट्रेनों की सेवा शुरू होने से भानुप्रतापपुर शहर सीधे रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर से जुड़ जाएगा। इससे शहर का विकास होगा। लोगों के पास रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। प्रति व्यक्ति औसत आय में भी वृद्धि होगी।

ट्रेन नंबर 78817 डेली (दुर्ग से दल्ली तक): यह ट्रेन दुर्ग से रात 9 बजे निकलेगी। जो 9.15 बजे मरोदा पहुंचेगी। यहां से 9.25 बजे रवाना होगी। 9.32 बजे पाउवारा, 9.40 बजे रिसामा, 9.53 बजे गुंडरदेही, 10.4 बजे सिकोसा, 10.12 बजे लाटाबोड़, 10.25 बजे बालोद पहुंचेगी। जो 10.47 बजे कुसुमकसा और दल्लीराजहरा रात 11.05 बजे पहुंचेगी।

मंडल को होगा हर महीने करोड़ों का फायदा: गुदुम से हर महीने ओर के चार रैक आते हैं। हर रैक से औसतन 15 लाख की आय होती है। महीने में 70 से 80 लाख रुपए मिल जाते हैं। नई सेवा शुरू होने पर रेलवे को हर महीने करोड़ों रुपए की आय होगी।

खबरें और भी हैं...