बीएसपी में आज मनाया जाएगा राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस
बीएसपी के मुख्य अग्निशमन सेवा केन्द्र में 14 अप्रैल को सुबह 8.30 बजे राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में बीएसपी के सीईओ एम रवि मुख्य अतिथि होंगे।
इस अवसर पर आयोजित समारोह में अग्निशमन सेवा के जवानों द्वारा आकर्षक परेड का आयोजन किया गया है। मुख्य अतिथि एम रवि परेड की सलामी लेंगे तथा शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। समारोह में शहीद अग्नि वीरों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी जाएगी और अग्निशमन कार्मिकों द्वारा देश और संयंत्र के प्रति पूर्ण निष्ठा और समर्पण से कार्य करने की शपथ ली जाएगी। इसके अलावा इस अवसर पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा। इस दौरान अग्निशमन यंत्रों, उपकरणों एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। यह प्रदर्शन इस समारोह का विशेष आकर्षण है। अग्निशमन सेवा विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे।