4 करोड़ से टाउनशिप के पांच सौ मकानों की बदलेगी तस्वीर
बीएसपी प्रबंधन ने टाउनशिप के जर्जर मकानों के रिपेयर के लिए 4 करोड़ का प्रावधान किया है। इस फंड से वेलकम स्कीम के तहत करीब 500 मकान संवारे जाएंगे। वहीं 500 मकानों का रूटीन मेंटेनेंस किया जाएगा। इतना ही नहीं दिव्यांग कर्मियों के मकान आवंटन की प्रक्रिया में भी प्रबंधन ने फेरबदल किया है।
अब ऐसे कर्मियों के आवेदन करने के 15 दिनों के भीतर उन्हें ग्राउंड फ्लोर का मकान आवंटित कर दिया जाएगा। यह जानकारी डीजीएम इंचार्ज टाउनशिप एके पती ने बीएसपी वर्कर्स यूनियन (बीडब्ल्यूयू) के सेंट्रल कमेटी के प्रतिनिधि मंडल को दी जो कि टाउनशिप की विभिन्न समस्याओं को लेकर उनसे चर्चा करने पहुंचा था। इस अवसर पर यूनियन की ओर से कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए 15 सूत्रीय मांग पत्र प्रबंधन को सौंपा गया। यूनियन के अध्यक्ष उज्जवल दत्ता ने कहा कि विषम परिस्थितियों में भी कर्मचारियों ने संयंत्र की साख को गिरने नहीं दिया। अब समय आ गया है।