पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सार्वजनिक उपक्रमों को बेचना गलत : मोइत्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती के पूर्व संध्या पर शुक्रवार को हिंदुस्तान स्टील एंप्लाइज यूनियन सीटू के द्वारा संविधान के विषय में चर्चा के लिए नेहरू हाउस सेक्टर 1 कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें श्रम अधिवक्ता पीके मोइत्रा ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक उपक्रमों को बेचना संविधान के नीति निदेशक सिद्धांतों का उल्लंघन है। संविधान कहता है कि राज्य लोक कल्याण की अभिवृद्धि के लिए सामाजिक व्यवस्था बनाए तथा समुदाय के भौतिक संसाधनों का स्वामित्व और नियंत्रण इस प्रकार बंटा हो, जिससे सामूहिक हित का सर्वोत्तम रूप से साधन हो लेकिन वर्तमान सरकार नीति आयोग जैसी व्यवस्थाओं के द्वारा सार्वजनिक उपक्रमों को समाप्त कर देने पर तुली हुई है।

कार्यक्रम के प्रारंभ में जलियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्घांजलि दी गई। इसके बाद भारतीय संविधान के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए संविधान के अलग-अलग भागों में दिए गए प्रावधानों पर चर्चा की गई। प्रमुख वक्ता के रूप में दलित शोषण मुक्ति मंच के बेदन लाल गेंद्रे, बीएसपी एससी/एसटी एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील रामटेके एसएफआई की उप संयोजिका प्राची नागवंशी ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में सीटू के वरिष्‍ठ नेताओं के साथ साथ दलित शोषण मुक्ति मंच के संयोजक अशोक खातरकर भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...