7 और 8 को नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल लेंगे निकायों की बैठक
भिलाई|7 और 8 मई को प्रदेश के सभी निकायों की मासिक बैठक रायपुर में होगी। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अमर अग्रवाल सभी निकायों के आयुक्त व सीएमओ से विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी लेंगे। विभाग से सभी निकायों को आदेश जारी किया गया है। उन्हें एजेंडा भी जारी किया गया है। बता दें कि पिछली मासिक बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई थी।