आरक्षक ने मौत के लिए 3 लोगों को बताया जिम्मेदार
आरक्षक के सुसाइड नोट से हुआ खुलासा
क्राइम रिपोर्टर | भिलाई
ट्रैफिक पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक आशीष सिंह ठाकुर ने आत्महत्या से पहले डायरी में आपबीती लिखी थी। कुम्हारी पुलिस ने बताया कि घटना के बाद जब उसके घर की छानबीन की गई तो कमरे में एक डायरी मिली थी। उसके कुछ पन्ने फटे हुए थे। इस आधार पर पूरे कमरे की तलाशी ली गई तो छज्जे के ऊपर कागज के कुछ पन्ने मिले थे। जिसमें मृतक ने अपनी मौत के लिए आरोप लगाने वाली महिला समेत तीन को जिम्मेदार ठहराया है। ऐसे में अब पुलिस तीनों के खिलाफ जुर्म दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
क्या लिखा नोट में जानिए...जब मेरा बच्चा सुनेगा, पापा ने क्या किया, कैसे रहेगा: सुसाइड नोट में आरक्षक ने लिखा कि आशीष सिंह, आज अपनी इज्जत, मान, विश्वास अपने घरवालों के सामने खो बैठा हूं। मेरी वजह मां-प|ी रात-दिन रोते रहते हैं। मैं कभी ये कदम नहीं उठाना चाहता था। कोई रास्ता नहीं बचा, मैं अपने आपने आप को खत्म कर दूं। मेरा बच्चा इस दुनिया में आने वाला है। जब उसे पता चलेगा कि उसे पापा ने क्या किया। मेरी मां ने उस महिला को अपनाने की बात कही। अगर मैं कोई कदम उठाता हूं तो उसके जिम्मेदार नीलू राजपूत, दारा सिंह उसका पति और सैजबाहर की रहने वाली बहन सोनी होगी।
घटना से बीती रात घर आकर महिला ने धमकाया
मृतक की मां सरिता ठाकुर ने बताया कि बुधवार रात को महिला अपने साथ कुछ लोगों को लेकर उनके घर आई थी। उस दौरान उसने आशीष को जेल में सड़ाने की बात कहकर उसको धमका रही थी। उस दौरान भी उन्होंने सब कुछ भूलकर अपनाने की मिन्नतें की थी। लेकिन उसने मेरी एक न सुनी। इसके अलावा बिलासपुर में पढ़ने वाली आशीष की प|ी को भी प्रताड़ित करने के लिए धमकाया।
पीएम रिपोर्ट के बाद महिला पर होगी कार्रवाई
कुम्हारी थाना प्रभारी टीआई मीलूराम कंवर ने बताया कि सुसाइड के आधार पर तीनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। इसके अलावा मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। हालांकि अभी पीएम रिपोर्ट नहीं है।