पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • मजार के पास ट्रैक पर मिली युवक की लाश कचरे में शरीर से अलग मिला पैर, शिनाख्त नहीं

मजार के पास ट्रैक पर मिली युवक की लाश कचरे में शरीर से अलग मिला पैर, शिनाख्त नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मजार के पीछे रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार सुबह अज्ञात युवक की मिली। मृतक के शरीर के कई टुकड़े होने से उसकी पहचान नहीं हो सकी। भट्टी थाना पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे उन्हें ट्रक पर लाश की सूचना मिली थी।

मौके पर पहुंची टीम को मृतक के शरीर के कई टुकड़े दिखाई दिए। उसके दोनों हाथ-पैर समेत शरीर का दूसरा हिस्सा बिखरा पड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि चेहरा भी इतना डैमेज हो गया था कि पहचान नहीं हो पा रही थी।

इस दौरान उसका एक पैर मौके से गायब था। जिसे शाम को सेक्टर-1 सड़क 28 के पास कचरे के ढेर से बरामद कर लिया गया। मर्ज कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान के लिए आसपास क्षेत्र में पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद कैसे कटा पैर इसका खुलासा हो सकता है। जल्द मामला सुलझेंगे।

खबरें और भी हैं...